लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- संसारपुर। श्याम दीवाने ग्रुप संसारपुर की ओर से चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे कीर्तन मंडल के कलाकारों ने माता रानी के सुंदर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व ज्योति प्रज्वलन से हुई। इसके बाद एस एस म्यूजिकल ग्रुप के गायक ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। जिसके बाद गणेश भगवान की झांकी दिखाई गई। बरेली से आए मुख्य भजन गायक सोमू राजा ने माता की सुंदर सुंदर भेटें गाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिय्या। कार्यक्रम की महिला भजन गायिका प्रतिभा सिंह ने भी माता की सुंदर सुंदर भेटें गाकर वहां उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के बीच मे झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद देवल, प्रवीण र...