माताटीला से 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, बेतवा का जलस्तर 113.80 मीटर पर पहुंचा
उरई, अगस्त 27 -- कुसमिलिया। संवाददाता मध्य प्रदेश के बांधों से पानी छोड़े जाने से बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। माताटीला बांध के 20 गेट खोलकर 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गुरुवार शाम 4 बजे तक बेतवा 113.80 मीटर पर पहुंच गई। 24 घंटे में 3 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।मध्य प्रदेश और आसपास हो रही भारी बारिश के बाद लहचूरा और माताटीला बांध से पानी छोड़ा गया है। एक सप्ताह पहले लहचूरा से पानी छोड़ने पर जलस्तर 110.20 मीटर था, वहीं बुधवार को माताटीला से 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से यह बढ़कर 113.80 मीटर हो गया। यह भी पढ़ें- मप्र में उफनाई बेतवा, किया निरीक्षण फिलहाल नदी खतरे के निशान से करीब 8 मीटर नीचे है, लेकिन केंद्रीय जल आयोग 24 घंटे निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा है। बेतवा प्रखंड के कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.