घाटशिला, जनवरी 5 -- पोटका। प्रखंड के माताजी आश्रम हाता में रविवार को विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगितायो का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कविता पाठ, चित्रांकन, लेख, भाषण, साधारण ज्ञान और संगीत प्रतियोगिता शामिल किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय कुल 20 विद्यालय तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हुई। इनमें सरस्वती शिशु मंदिर रसूनचोपा, सरस्वती शिशु मंदिर हैंसल, विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हाता, तारा पब्लिक स्कूल हाता, नेताजी पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर सहित अन्य शामिल है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में विश्वामित्र खण्डायत, भवतारण मण्डल, बिथीका मण्डल, सुनील कुमार दे, मिथुन साहू, तरित मण्डल, प्रवीर दास, पतित पावन दास, सुदीप मुखर्जी आदि ने सहयोग दिया। प्रतियोगितायो का संचालन राजकुमार साहू ने किया। प्रतियोगितायो का परिणाम अलग से घोषित की जायेग...