घाटशिला, अप्रैल 13 -- पोटका। माताजी आश्रम हाता में बांग्ला नववर्ष (पहला बैशाख) सह मिलन समारोह का आयोजन 15 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन सभी व्यवसायियों द्वारा पूजा पाठ कर नई बही बासना का शुभारंभ किया जाता है। आश्रम में इस मौके पर इस अवसर पर धार्मिक आयोजन के रूप में भक्तिगीत, रामकृष्ण कथामृत पाठ, संकीर्तन, प्रसाद वितरण कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी सुनील डे ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...