कानपुर, मई 8 -- कानपुर। श्री अग्रवाल लोहिया महिला उपसमिति (युवा ऊर्जा) ने शुक्रवार को मदर्स डे पर होटल ब्रिज में मातृशक्ति सम्मान का आयोजन कर उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मां केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज की नींव होती है। उनके त्याग, प्रेम एवं संस्कारों से ही समाज एवं राष्ट्र मजबूत बनता है। इस अवसर पर सभी माताओं को सम्मानित करते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख एवं दीर्घायु की कामना की गई। बच्चों एवं युवाओं ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। वक्ताओं ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। यह भी पढ़ें- माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया इस अवसर पर कल्पना जैन, नैना जैन, आशिमा जैन, श्वेता जैन, रानी जैन, शनाया जैन और सौम्या जैन आदि ने विचार व्यक्त किए। यह भी प...