गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर रहे विपक्षी दलों पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह विरोध केवल एक विधेयक का नहीं, बल्कि देश की माताओं और बहनों के अधिकारों एवं सम्मान का विरोध है। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, ऐसे समय में विपक्ष का यह रवैया उनकी प्रगति को रोकने का प्रयास है। जिन दलों ने वर्षों तक महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखा, वे अब उनके वास्तविक सशक्तिकरण से घबराए हुए हैं। यह भी पढ़ें- बिल का विरोध करने पर किया प्रदर्शन उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीति में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक कदम...