प्रयागराज, मई 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं की ओर से रविवार को मदर्स-डे हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पूनम संत महिला एवं विकास समिति की ओर से पत्रिका चौराहा के पास स्थित एक होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी ने कहा कि बच्चों के विकास में मां का असीम योगदान है। बदलते दौर में माताओं को चाहिए कि वे अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें क्योंकि मोबाइल बच्चों को मानसिक रूप से भी बीमार कर रहा है। यह भी पढ़ें- मां की परवरिश के लिए बेटे-बेटियों ने खींच दी त्याग की लंबी रेखा सम्मान समारोह अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत ने की और विशिष्ट अतिथि किन्नर अखाड़ा की कौशल्या नंद गिरि रहीं। इस अवसर पर रचना श्रीवास्तव, डॉ. नीता साहू, मीनाक्षी शर्मा, खुशबू पांडेय, सुप्रिया चौधरी...