मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एक तरफ बेटी के मैट्रिक स्टेट टॉप 10 में आने की खुशी तो दूसरी ओर भाई के जाने का गम। सादिया के पिता समी अहमद ने बताया कि रिजल्ट आने से थोड़ी देर पहले भाई का इंतकाल हो गया। गम में डूबे घर के लोगों को जब सादिया के टॉपर बनने की जानकारी मिली तो सभी ने कहा कि बेटी ने फख्र से खानदान का सिर ऊंचा कर दिया। सादिया को साइंस में 98, उर्दू में 98 और मैथ में 93 अंक मिले हैं।सदिया की क्लास टीचर दीपशिखा ने बताया कि वह हमेशा क्लास में टॉपर रही है। अपनी पढ़ाई को लेकर शुरू से काफी गंभीर रही है। स्कूल के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों ने भी कहा कि सादिया प्रतिभावान छात्रा है। उसमें बहुत आगे जाने की संभावनाएं हैं।आईएएस बनना चाहती है सादिया :यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनने की चाह रखने वाली सदिया के पिता समी ...