जमशेदपुर, मार्च 29 -- सिदगोड़ा बजरंग चौक निवासी दो दोस्तों की चांडिल में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में अमन कुमार और उसका साथी विकास रजक शामिल है। दोनों बजरंग चौक शांति नगर के रहने वाले है। जानकारी के अनुसार रविवार को अमन का जन्मदिन था। दोनों एक बाइक पर सवार होकर पूजा करने के लिए देवड़ी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, शांति नगर में मातम पसर गया है। अमन ट्रांसपोर्ट में काम करता था जबकि विकास बजाज फाइनेंस में काम करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...