मातम पुर्सी के बीच निकाला मोहर्रम का जुलूस
बागपत, जून 27 -- नगर में शुक्रवार को चार स्थानों से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जिसमे पहला गुराना रोड, दूसरा फूस वाली मस्जिद, तीसरा थाने के पीछे से, चौथा जुलूस छपरौली चुंगी से निकाला गया। जुलूस में चार अखाड़े थाने वाला, जहाज वाला, वहीद उस्ताद वाला,काले का अखाड़ा शामिल रहे। कोतवाली के सामने पहुंचकर चारो जुलूस इकठ्ठा हुए और सोगवारों ने शानदार करतब का प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए शहर में खासी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ताजिए के साथ जुलूस पट्टी चौधरान, नेहरू मूर्ति, कोताना रोड,सर्कुलर रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसके उपरांत ताजिए कर्बला फूस वाली मस्जिद के पीछे दफना दिए गए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर जिलेभर में निकले ताजिए, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद इसके बाद सब वापस पट्टी चौधरान पहुंचे। बिलाल खलीफा ने बताया कि इस दिन हुसैन करबला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.