औरंगाबाद, जून 26 -- इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को देव प्रखंड में मातम और अकीदत के साथ मुहर्रम मनाया गया। विभिन्न स्थानों से ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ, बीडीओ दीपक कुमार, अंचलाधिकारी दीपक कुमार समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न स्थलों पर तैनात रहे। देव, बिशनपुर, बालूगंज, जीवा बीघा, नेयामतपुर, सतवट, केताकी सहित अन्य गांवों से निकले ताजिए देव बाजार होते हुए जीवा बीघा कर्बला पहुंचे, जहां सभी ताजियों का मिलन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने पारंपरिक खेल एवं शस्त्र कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम : इमाम हुसैन की शहादत पर रवायती अंदाज में निकला मातमी जुलूस व अखाड़ा य...