बांदा, जून 24 -- बांदा। शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की आठवीं (बुधवार) को मेहंदी ताजिया का कोतवाली के सामने मिलाप कराया गया। यहां अकीदत मंदों का भारी हुजूम मौजूद रहा। रास्ते भर जगह-जगह हिंदू-मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों ने मेहंदी जुलूस में सौहार्द का लंगर लुटाया। किसी ने बर्तन तो किसी ने हाथों से लड्डू लुटाए। शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की आठवीं को कोतवाली के सामने मेहंदी ताजिया का मिलाप हुआ। यहां मातमी धुनों के बीच लंगर भी हुआ। अकीदतमंदों ने अपनी-अपनी छतों व दुकानों से बर्तन और लड्डू का लंगर किया। उधर, सातवीं मोहर्रम पर जामा मस्जिद-जिला पंचायत रोड पर आयोजित मेले में हिंदू समाज सेवियों ने भी लंगर किया। यह भी पढ़ें- मोर मातम के जुलूस में इमाम हुसैन की शहादत को सलाम राजनीतिक दलों ने स्टॉल लगाकर ख...