लखीसराय, मार्च 3 -- सूर्यगढ़ा। प्रखंड के माणिकपुर थाना परिसर में शान्ति समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। मो.इम्तियाज, कमरुद्दीन अंसारी, कमलेश्वरी महतो तथा कई पंचायत प्रतिनिधि विभिन्न गांवों से आए हुए थे। सभी सदस्यों और अधिकारियों ने शराब सेवन नहीं करने तथा किसी के द्वारा शराब पीने एवं कारोबार करने पर शीघ्र मोबाइल से थानाध्यक्ष को सूचित देने की शपथ ली। शांति और प्रेम के साथ होली मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...