गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी भवन में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के एसी खराब हो गया है। इससे हड़कंप मच गया है। एनेस्थीसिया डॉक्टरों ने लंबी सर्जरी करने से मना कर दिया है। सुपर स्पेशियलिटी में न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी और कैंसर सर्जरी जैसे जटिल ऑपरेशन घंटों चलते हैं। गर्मी और खराब वेंटीलेशन के कारण डॉक्टर हाथ खड़े कर रहे हैं। इससे मरीजों में संक्रमण के प्रसार का खतरा है। बताया जाता है कि मेडिकल के सुपर स्पेशियलिटी भवन में पांच मॉड्यूलर ओटी हैं। जो सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशन सिस्टम से लैस हैं। इनमें एक ओटी तो पूरी तरह अक्रियाशील है। बाकी चार में से तीन के एसी खराब हैं। इन ओटी में एयर वेंटीलेशन का सिर्फ एक ही सिस्टम होता है। एसी ठंडी हवा के साथ हेपा फिल्टर से हवा को शुद्ध रखता है। एसी खरा...