मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के माड़ीपुर इलाके से लापता सात वर्षीय राजू कुमार को 12 दिन बाद समस्तीपुर जिले के मालगोदाम चौक के पास से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात बच्चे को बरामद कर अपने साथ लाई। उससे बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल को बच्चा घर से गायब हो गया था। वह भटक कर समस्तीपुर पहुंच गया। वहां एक महिला ने उसे अपने घर में रखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे सकुशल बरामद किया गया। उसके पिता रंधीर कुमार साह ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस को बताया था कि 17 अप्रैल की दोपहर करीब पौने एक बजे उनका पुत्र घर से लापता हो ...