मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता माड़ीपुर स्थित अंचल आठ के कार्यालय परिसर में मंगलवार को 'नगर सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मेयर निर्मला देवी, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा व नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के सामने करीब दर्जनभर लोगों ने समस्याएं रखीं। सबसे अधिक जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतें थीं। अधिकारियों ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में स्थानीय वार्ड पार्षदों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। अंचल आठ के अंतर्गत चार वार्ड (संख्या 7, 8, 9 व 10) आते हैं। वार्ड नौ के पार्षद एनामुल हक के मुताबिक देर से जानकारी मिलने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.