माड़ीपुर में ईंट से हमले कर युवक का सिर फोड़ा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माड़ीपुर के बख्शी कॉलोनी निवासी राहुल राम पर ईंट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया गया। उसके आवेदन पर शनिवार को काजी मोहम्मदपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। इसमें उसने स्थानीय अमन कुमार, गीता देवी, गुड़िया देवी और शिवजी राम समेत अन्य को आरोपित किया है। आवेदन में पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि 24 मार्च की शाम करीब सात बजे वह बाजार से लौटकर अपने घर के दरवाजे पर पहुंचा। इसी बीच आरोपितों ने लाठी डंडे और ईंट से उसपर हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपित भाग निकले। इसके बाद सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया है। इधर, थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.