धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद। मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा की सदस्यों ने होली मिलन उत्सव का जमकर आनंद उठाया। समिति ने शास्त्री नगर स्थित पोद्दार रेजीडेंसी में बुधवार की शाम होली मिलन का आयोजन किया। इसमें सदस्यों ने होली के गीतों, नृत्य संगीत और मनोरंजन खेलों के साथ मस्ती की। कई सदस्यों ने पारंपरिक होली की गीतों के साथ माहौल खुशनुमा बनाया। इस दौरान सदस्यों ने प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेलने का संकल्प लिया। सदस्यों ने लजीज व्यंजन का आनंद उठाया। होली मिलन में समिति की अध्यक्ष शारदा बजाज, सचिव सुधा खेतान, कोषाध्यक्ष अंजू गुप्ता, किरण गोयनका, सारिका सिंघल, अनिता मिश्रा, सुषमा केजरीवाल सिन्नी, मोनिका, किरण अग्रवाल, संजू डालमिया, रानी लुहारका, प्रीति अग्रवाल, अन्नपूर्णा आदि उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...