श्रावस्ती, अगस्त 21 -- श्रावस्ती। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने एल्डर कमेटी के आदेश को निरस्त करके माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती का कार्यकाल बढा दिया है। बार के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि एल्डर कमेटी द्वारा गलत तरीके से माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती की कार्यकारिणी 18 अगस्त 2026 को भंग कर दी गई थी। जिस पर उनके आदेश को चुनौती देते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से पत्राचार किया गया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने एल्डर कमेटी के आदेश को निरस्त करते हुए माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती का कार्यकाल 45 दिन के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ इस बढ़े हुए कार्यकाल के 15 दिनों में चुनाव कराने के लिए एल्डर कमेटी को निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...