बांदा, मई 26 -- पैलानी। जसपुरा ब्लाक के मॉडल गांव नांदादेव में वर्ष 2022-23 में दो हेक्टेयर में फैले तालाब को अमृत सरोवर का तमगा मिला था। जिम्मेदारों ने तालाब के भीटे में 14.73 लाख रुपये की लागत का डिस्पले बोर्ड लगवा दिया। तालाब की खुदाई में करीब नौ लाख रुपये खर्च दिया। साथ ही पांच लाख रुपये से सुंदरीकरण दर्शा दिया। जबकि मौके पर सिर्फ तालाब के खुदाई की औपचारिकता भर हुई। करीब दो वर्ष से इस अमृत सरोवर में मात् बरसात में ही पानी भरा रहता है। बाकी सूखा पड़ा रहता है। रिंग बोर या नहर का साधन न होने के कारण यह तालाब सूख जाता है। यह भी पढ़ें- मॉडल गांव गिरवां, महुआ ब्लाक: अमृत सरोवर का कागजों में हुआ चयन, मौके पर नहीं कोई काम गर्मी में जानवरों को पानी नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में पानी की व्यवस्था न होने के कारण कभी यह लबालब ...