मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- पुरकाजी। थाना क्षेत्र के ग्राम माडला में पवित्र रमजान माह में दुष्यंत कुमार द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर दुष्यंत कुमार गुर्जर ने कहा कि इस तरीके के प्रोग्राम से प्यार मोहब्बत भाईचारा बढ़ता है । रोजा इफ्तारी कार्यक्रम में देश की एकता प्यार मोहब्बत भाईचारे के लिए दुआ की गई तथा लोगों का फूल माला उसे स्वागत किया गया । इफ्तार कार्यक्रम में बिटटू माडला, संदीप डीलर, कुलदीप, सुनील शर्मा, अमित शर्मा, विक्रांत, मोहम्मद कामिल, सरताज, बाबू, नवाब अली, दिलशाद, इरशाद, अब्दुल वली, वसीम मिस्त्री मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...