रुडकी, जून 8 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा झबरेड़ा में आयोजित प्रजापति समाज की बैठक में उत्तराखंड माटी कला बोर्ड में समाज से बाहर के व्यक्तियों को उपाध्यक्ष एवं सदस्य बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में सरकार से माटी कला बोर्ड में प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेंद्र मणिनवाल ने कहा कि माटी कला बोर्ड का गठन मूल रूप से माटी कला से जुड़े प्रजापति समाज के हितों के लिए किया गया था, लेकिन वर्तमान में उपाध्यक्ष और सदस्य पदों पर ऐसे लोगों की नियुक्ति की गई है जिनका समाज और माटी कला से सीधा संबंध नहीं है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अन्य समाज के व्यक्ति को मटीकला बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने का प्रजापति समाज ने किया विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...