रांची, अगस्त 10 -- रांची, संवाददाता। झारखंड माटी कला बोर्ड के अविलंब पुनर्गठन और सरकारी कार्यक्रमों में मिट्टी के उत्पादों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ ने सोमवार को विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल और माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य चंद प्रजापति शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से बोर्ड का गठन न होने से पारंपरिक कला और हजारों कुम्हार परिवारों की आजीविका संकट में है। संघ ने कारीगरों को सस्ती दर पर कच्चा माल, पेंशन, बीमा, कौशल प्रशिक्षण, रियायती बिजली तथा कार्यशाला निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग उठाई।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- माटी कला बोर्ड का अविलंब गठन हो - प्रजापति कुम्हार महासंघ में श्रीचंद प्रजापति, ईश्वर प्रजा...