गोरखपुर, फरवरी 27 -- सचित्र गोरखपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, गोरखपुर की ओर से शुक्रवार को कम्बल कारखाना खजनी परिसर में मण्डल स्तरीय खादी सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख खजनी अंशू सिंह रहीं। इस दौरान ग्रामोद्योग इकाइयों के सम्बन्धित ग्राम प्रधानों को 2000 रुपये का डेमो चेक, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा माटीकला के चयनित 28 कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक व चार लाभार्थियों को पगमिल वितरण के साथ माटीकला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विषय विशेषज्ञ एवं मंत्री क्षेत्रीय गांधी आश्रम विशेषर नाथ त्रिपाठी ने खादी उत्पादन एवं उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। जिला परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आरके श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि विधायक सहजनवां प्रतिनिधि इन्द्र कुमा...