हरिद्वार, सितम्बर 27 -- अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) महासंघ ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र प्रजापति ने कहा कि आजादी के बाद प्रजापति समाज को पट्टे आवंटित हुए थे जिन पर भूमाफिया ने कब्जे कर लिए। माटीकला बोर्ड में अन्य जाति, समुदाय के व्यक्ति को शामिल किया जा रहा है। माटीकला बोर्ड भंग कर आयोग बनाया जाए तभी प्रजापति समाज का विकास होगा। महिला प्रजापति स्वयं सहायता समूह को सरकार प्रशिक्षण देकर रोजगार, आजीविका संवर्धन योजना में जोड़े। इस अवसर पर राजेंद्र कश्यप, अतर सिंह, विनोद प्रजापति, बल्लूराम, शिवकुमार, राजाराम प्रजापति आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- माटीकला बोर्ड भंग कर आयोग बनाया जाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...