माटीकला के परंपरागत कारीगर चाक के लिए आठ तक करें आवेदन
पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमेघ सिंह ने बताया कि वर्ष 2026-27 में माटीकला निःशुल्क टूलकिट्स वितरण योजना के तहत विद्युत चालित चाक वितरण के लिए माटीकला के परम्परागत कारीगरों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं, जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक व्यक्ति जो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में माटीकला उद्योग के पराम्परागत कारीगर है और निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करना चाहते हैं। वह अपना आनलाइन आवेदन यूपी माटीकला बोर्ड डॉट इन पर आठ जून तक कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.