गोंडा, सितम्बर 17 -- गोण्डा। मिट्टी में हुनर और कल्पना के रंग भरकर आकर्षक कलाकृतियां तैयार करने वाले कुम्हारों और माटीकला कारीगरों के लिए अच्छी खबर है। मंडल स्तर पर उत्कृष्ट माटीकला उत्पाद तैयार करने वाले कारीगरों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर तक है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि केवल ऑनलाइन माध्यम से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...