चंदौली, मार्च 28 -- चंदौली, संवाददाता। जिला ग्रामोद्योग विभाग की ओर से बिछियां स्थित एक लॉन में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम एवं माटीकला टूल किट्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। साथ ही माटीकला कारीगरों को निःशुल्क टूल किट एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। इसमें 30 पावर चालित चाक, 3 पगमिल मशीन और 8 दोना मेकिंग मशीन दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री माटी कला में एक लाभार्थी को चार लाख का ऋण प्रदान किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। इसके तहत माटीकला कारीगरों को नि:शुल्क टूल किट वितिरत किया जा रहा है। ताकि माटीकला कारीगर स्वरोजगार स्...