हरदोई, अप्रैल 30 -- हरदोई। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा माटीकला एवं माटी शिल्पकला को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक से बने कप, प्लेट, गिलास व थाली आदि के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे मिट्टी के उत्पादों की मांग बढ़ेगी और कारीगरों को लाभ मिलेगा। पारंपरिक कुम्हारों और माटीकला से जुड़े 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए 40 निःशुल्क विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रिक पॉटर्स व्हील) वितरित किए जाएंगे। इच्छुक कारीगर विभागीय वेबसाइट upmatikalaboard.in पर जाकर 30 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 10 तक आवेदन की हार्ड कॉपी कार्यालय...