घाटशिला, अप्रैल 23 -- पोटका। प्रखंड के माटकु पंचायत सचिवालय में बुधवार को ज्ञान केंद्र का विधिवत उद्धघाटन मुखिया ज्योत्सना हांसदा ने फीता काटकर किया। मौके पर उपस्थित लोगों से मुखिया श्रीमती हांसदा ने कहा कि ज्ञान केन्द्र में महत्वपूर्ण किताबें उपलब्ध है। आप अपना व्यस्ततम समय में से कुछ समय ज्ञानोपर्जन के लिए भी निकालें। उन्होंने कहा कि जन्म से कोई विद्वान नहीं होता है, बल्कि ज्ञान अर्जित कर ही ज्ञानी बनता है। ग्राम पंचायत हमेशा आपके मदद के लिए तत्पर है। इस अवसर पर पंचायत सचिव करना सोरेन, वार्ड सदस्य फुलो मुर्मू, स्वयं सेवक विमल मंडल, ठाकुर दास मुर्मू, लखन मुर्मू, अर्जून दास, लक्ष्मी सरदार विश्वनाथ महतो समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...