धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद। माझेरपाड़ा दुर्गा मंडप में रविवार शाम को नववर्ष उत्सव मनाया गया। इस मौके पर कई संस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें सदस्यों एवं स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक संगीत-नृत्य प्रस्तुत किए। मंच संचालन डॉ गोपाल चटर्जी ने किया। डॉ सुजाता चटर्जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया। अंत में संघ के बादल सरकार ने उपस्थित दर्शक एवं कलाकारों को कार्यक्रम को सफल करने के लिए धन्यवाद किया। मौके पर श्याम बनर्जी, झिलिक बनर्जी, रूपा दास, ऋतिका सरकार, सुभदीप बनर्जी, अभीक घोष, मोहित गुप्ता, विशाल कुमार, बी. बिश्वास, टोनी बनर्जी आदि थे। यह भी पढ़ें- सड़कों पर दिखे बांग्ला संस्कृति के विविध रंग, प्रभातफेरी से गूंजा शहर यह भी पढ़ें- अतनु मिश्रा के गीतों पर झूमे संगीतप्रेमी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...