माजरी में श्मशान घाट के पास गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी
विकासनगर, जून 30 -- सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के माजरी स्थित श्मशान घाट के समीप संरक्षित पशु का अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ मिलकर अवशेषों की जांच की। बाद में सैंपल जांच के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सहसपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने संरक्षित पशु का वध कर उसके अवशेष को श्मशान घाट के पास फेंक दिया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सभावाला उपनिरीक्षक अरविन्द पंवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान श्मशान घाट के पास बहते नाले के किनारे संरक्षित पशु के अवशेष मिले। इस पर राजकीय पशु चिकित्सालय शीशमबाड़ा से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नमित बिल्जवान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.