रिषिकेष, फरवरी 2 -- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजरीग्रांट के छात्र विवेक और शौर्य रावत ने अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों का चयन शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ, डोईवाला के ब्लॉक अध्यक्ष और विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र सागर ने बताया कि माजरीग्रांट के छात्र पिछले 10 वर्षों से लगातार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस वर्ष जनपद देहरादून के कुल 156 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें 24 छात्र डोईवाला विकासखंड के हैं। बताया कि चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12वीं तक प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना के नियमों के अनुसार छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्रों के बैंक ...