नई दिल्ली, अगस्त 25 -- सावन के महीने में अयोध्या की पवित्र नगरी में मछली पकाए जाने का मामला सामने आने के बाद बड़ा सियासी बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में आयोजित एक कार्यक्रम में मछली भात के भोज का आयोजन किया गया। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस की तीखी आलोचना की है। अब इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला का भी बयान सामने आया है। इस पूरे विवाद को लेकर उन्होंने राहुल गांधी को 'पोर्क पार्टी' करने का चैलेंज भी दे दिया है। हाल ही में पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने वाले शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को 'बकलोल' कहा है। उन्होंने सवाल किया है कि अगर मछली परोसना गलत नहीं है, तो क्या कांग्रेस किसी दूसरे धर्म के पवित्र महीने में 'पोर्क पार्टी' में भी शामिल होगी? यह भी पढ़ें- शहजाद पूनावाल...