मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माघ शुक्लपक्ष त्रयोदशी शुक्र प्रदोष व्रत पर बाबा गरीबनाथ का महाशृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी बच्चा पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ षोडशोपचार पूजन के उपरांत दूध, दही, घी, मधु, शक्कर से पंचामृत स्नान करा रंग-बिरंगे फूल-माला शृंगार किया। इस दौरान शिव स्त्रोत और भजनों से बाबा दरबार गुंजायमान हो उठा। मौके पर पुजारी आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा, भाजपा नेता प्रभात मालाकार, पंडित निरंजन झा, संजय चौधरी, मुकेश रूंगटा, राजू कुमार, मंटू चौधरी, राकेश रंजन, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेय सिंह, राकेश रंजन, शिवम समेत भक्तजन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...