गाज़ियाबाद, जनवरी 20 -- सतर्क - 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर प्रयागराज में लगे माघ मेले में स्नान करने को लेकर स्टेशन पर सतर्कता, जवान नियमित गश्त कर रहे - प्लेटफार्म पर स्थापित हेल्प डेस्क पर लोग विभिन्न तरीके की जानकारी ले सकेंगे गाजियाबाद, संवाददाता। प्रयागराज में लगे माघ मेले के लिए ट्रेन पकड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की आशंका को देखते हुए गाजियाबाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आरपीएफ सतर्क है। जवान नियमित गश्त कर रहे हैं। हेल्प डेस्क पर श्रद्धालु विभिन्न जानकारी ले सकेंगे। प्रयागराज में तीन जनवरी से माघ मेले की शुरुआत हुई थी, जो 15 फरवरी तक चलेगी। इसमें 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर संगम में स्नान करने के लिए स्टेशन पर ट्रेन से जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ की आ...