प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 7 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। माघ मेला 2027 को लेकर इस बार प्रयागराज मेला प्राधिकरण का प्रयास प्रयाग स्टेशन पर व्यवस्थाओं को बढ़ाने का है। इसे लेकर मेला प्राधिकरण ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल से पत्र व्यवहार शुरू कर दिया है। यहां पर अतिरिक्त व्यवस्थाओं को बढ़ाने के लिए अनुरोध किया गया है, जिससे निकासी के समय अगर दबाव बढ़े तो समस्या न हो। माघ मेला जनवरी से शुरू हो जाएगा। इसके पहले मलाका से लेकर स्टैनली रोड वाला सिक्स लेन ब्रिज शुरू होने का अनुमान है। बीते कुछ समय में प्रदेश में प्रयागराज, अयोध्या, काशी को लेकर एक पर्यटन सर्किट भी शुरू हो गया है। अब सारे अनुभवों को एक साथ करते हुए यह माना जा रहा है कि अयोध्या व राजधानी लखनऊ की ओर से श्रद्धालु अधिक आएंगे। यह भी पढ़ें- UP News LIVE: अयोध्या में दीपोत्सव की धूम आज, ...