प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज को केंद्र में रखते हुए विशेष आरक्षित साप्ताहिक रिंग रेल सेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से झांसी, ग्वालियर, बांदा, गोविन्दपुरी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से सीधे प्रयागराज पहुंचना आसान होगा। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01805 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज रिंग रेल प्रत्येक बुधवार को 7 जनवरी से 11 फरवरी तक कुल छह फेरे लगाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01807 प्रयागराज-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रिंग रेल भी इन्हीं तिथियों को संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01806 ग्वालियर-प्रयागराज रिंग रेल प्रत्येक गुरुवार तथा गाड़ी संख्या 01808 प्रयागराज-ग्वालियर रिंग रेल प्रत्येक शुक्रवार को छह-छह फेरे लगाएगी। इन...