संवाददाता, जनवरी 29 -- संगम का शहर प्रयागराज देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर आस्था और पर्यटन का बड़ा केंद्र बन गया है। कुछ वर्षों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बेहतर होती व्यवस्था के बीच महाकुंभ, माघ मेला और दूसरे धार्मिक आयोजनों ने संगमनगरी की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया है। दिलचस्प बात यह भी है कि प्रयागराज में सर्वाधिक पर्यटक दक्षिण भारत से आते हैं। हाल के वर्षों में प्रयागराज में सुविधाओं के विस्तार से पर्यटकों की सालाना संख्या 5 करोड़ से ऊपर बनी हुई है। महाकुंभ वर्ष 2025 में लगभग 70 करोड़ लोग आए। इस साल तो माघ मेला भी मिनी कुंभ बन गया है, जहां अब तक 18 करोड़ लोग पहुंच चुके हैं। यूपी पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2023 में 5.05 करोड़ भारतीय पर्यटक पहुंचे, जबकि विदेश से लगभग 4300 टूरिस...