प्रयागराज, फरवरी 3 -- माघ मेला के संगम क्षेत्र में भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए उचक्कों ने हाईकोर्ट के समीक्षा अधिकारी का पर्स चोरी कर लिया। वहीं पूरामुफ्ती के एक युवक की पार्किंग स्थल पर खड़ी बाइक भी गायब कर दी गई। पुलिस दोनों मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। धूमनगंज के अबुबकरपुर निवासी मिथिलेश कुमार हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मिथिलेश कुमार ने दारागंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाते हुए बताया कि वह संगम स्नान करने गए थे। बड़े हनुमान मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के बीच अज्ञात व्यक्ति ने उनके पैंट की पीछे की जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 550 रुपये के अलावा हाईकोर्ट का पहचान पत्र, आधाकार्ड व एटीएम कार्ड रखा था। उधर, पूरामुफ्ती के न्यू मनौरी निवासी गोविंदा कुमार तांती ने कीडगंज थ...