प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला में पति के साथ संगम स्नान करने गई एक महिला श्रद्धालु से छेड़खानी की गई। जबकि, विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालात में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दारागंज पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। झूंसी क्षेत्र का एक दंपती बाइक से संगम स्नान करने जा रहा था। आरोप है कि मेला क्षेत्र के महावीर थाना के पंडा चौराहे के पास बाइक सवार दो युवक उसकी पत्नी पर फब्तियां कसते हुए गलत इशारा करने लगे। जब उसे विरोध किया, तो आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। बाइक सवार दोनों युवक आगे अपने पांच-छह अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोक लिया। उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर पति की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.