नई दिल्ली, जनवरी 3 -- प्रयागराज। महाकुंभ के बाद पड़ रहे पहले माघ मेला का प्रयागराज में शुभारंभ हो गया है। विभिन्न मार्गो से श्रद्धालु त्रिवेणी स्नान के लिए पहुंचे हैं। सुबह आठ बजे तक ही 6.5 लाख लोगों ने गंगा स्नान कर लिया था। अब तक कई प्रमुख संत महात्मा स्नान कर चुके हैं। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी अपने अनुयायियों के साथ मेला क्षेत्र में स्नान के लिए पहुंची हैं। तमाम श्रद्धालु यहां पहली बार स्नान के लिए आए हैं। लाखों कल्पवासी और संन्यासी शुक्रवार को ही संगम तट पर पहुंच गए थे। प्रशासनिक अफसरों ने अनुमान जताया कि शुक्रवार की शाम 12 से 15 लाख श्रद्धालु और कल्पवासी मेला क्षेत्र में पहुंच चुके थे। कल्पवासी संगम की रेती पर एक माह का कठिन तप करेंगे तो साधु-संत अपने शिविरों में प्रवचन और साधना में लीन रहेंगे। इस दौरान संतों के...