प्रयागराज, जनवरी 24 -- माघ मेले में शनिवार शाम एक बार फिर आग लग गई। सेक्टर छह में तुलसी मार्ग स्थित किशोरी निवास चित्रकूट धाम शिविर में आग लगी। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई शिविर का एक टेंट जलकर राख हो चुका था। आग लगने की वजह अंगीठी से निकली चिंगारी बताई गई। मेले में आग लगने की यह पांचवीं घटना है। प्रयागवाल फायर ब्रिगेड के वॉच टावर पर तैनात फायरकर्मी ने शाम पांच बजकर 19 मिनट पर शिविर से धुआं उठता देखा। उसने इसकी सूचना अपने केंद्र पर दी तो फायरकर्मी दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही मिनटों में आग को पूरी बुझा लिया गया। शिविर में आग लगने से आसपास के टेंटों में रह रहे कल्पवासियों में अफरातफरी रही। वह अपने-अपने टेंटों से निकल कर बाहर भाग गए। सीएफओ माघ मेला अनिमेष सिंह ने बताया कि जिस ...