प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। संगम की रेती पर इस बार 52 दिवसीय माघ मेले का दायरा और बढ़ाया जाएगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और व्यवस्थाओं की जरूरत को देखते हुए मेला क्षेत्र का विस्तार कर 900 से 925 हेक्टेयर तक किए जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही सेक्टरों की संख्या भी सात से बढ़ाकर आठ की जाएगी। मेला क्षेत्र के विस्तार के साथ घाट, पार्किंग, सुरक्षा, अग्निशमन और निगरानी व्यवस्था को भी नए सिरे से विस्तार देने की तैयारी है। माघ मेला 2026-27 की पहली बैठक में प्रशासन ने इन प्रस्तावों पर मंथन करते हुए तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने की रणनीति तय की।आई-ट्रिपल-सी सभागार में गुरुवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. और पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। ब...