पीलीभीत, दिसम्बर 27 -- पीलीभीत। आगामी दिनों में माघ मेला को लेकर रेलवे ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कासगंज झूसीी माघ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन को 28 से तीस दिसंबर के बीच संचालित करने को समय सारणी का एलान किया गया है। ताकि यात्रियो को इससे सहूलियत मिल सके। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए 00501 कासगंज-झूसी माघ मेला विशेष गाड़ी 28, 29 एवं 30 दिसंबर को चलाने का निर्णय किया है। इसी क्रम में 00501 कासगंज-झूसी विशेष गाड़ी कासगंज से 15.00 बजे, बदायूं से 15.50 बजे, बरेली सिटी से 17.00 बजे, इज्जतनगर से 17.30 बजे, भोजीपुरा से 18.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पीलीभीत से 19.00 बजे, पूरनपुर से 19.40 बजे, मैलानी से 20.45 बजे,...