प्रयागराज, जनवरी 4 -- माघ मेला के बाद शहर की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में यूपी रोडवेज बड़ा कदम उठाने जा रहा है। एमजी मार्ग स्थित विद्या वाहिनी मैदान में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन का माघ मेला के बाद विस्तार किया जाएगा। फिलहाल मैदान के आधे हिस्से से ही बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीछे के हिस्से का भी समतलीकरण किया जाएगा। योजना के तहत यहां विंध्याचल, चित्रकूट, रीवा और रेनूकूट रूट की बसों का संचालन भी शुरू किया जाएगा, जिन्हें माघ मेला के दौरान अस्थायी रूप से नैनी लेप्रोसी चौराहे से चलाया जा रहा है। विस्तार कार्य में खड़ंजा बिछाने, प्रकाश व्यवस्था, यात्री शेड और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार माघ मेला समाप्त होते...