प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- माघ मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त संचालन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ट्रेनों के प्लेटफार्म में अस्थायी बदलाव किया है। शुक्रवार दो जनवरी से लागू होने वाली यह व्यवस्था 17 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत प्रयागराज जंक्शन की 38 और छिवकी स्टेशन की नौ ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला गया है। प्रयागराज जंक्शन पर प्रमुख ट्रेनों में 14117 प्रयागराज भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस की रवानगी अब प्लेटफार्म नंबर दो से होगी, जबकि वापसी में इसका आगमन प्लेटफार्म नंबर दस पर होगा। प्रयागराज डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस अब प्लेटफार्म नंबर दस से रवाना होगी। इसके अलावा प्रयागराज अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस का आगमन और प्रस्थान भी प्लेटफार्म नंबर दस से किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.