भदोही, जनवरी 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माघ मेला प्रयागराज को लेकर शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सुगम यातायात, रुकने, ठहरने एवं विश्राम स्थल का निरीक्षण किया। जिले में पांच अस्थायी श्रद्धालुओं के लिए शिविरों का निर्माण किया गया है। इन अस्थायी श्रद्धालु शिविरों में प्रमुख रूप से काशीराज इंटर कॉलेज औराई, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज को चिन्हित किया गया है।शेष रामलीला मैदान गोपीगंज एवं राजपूत ढाबा के पीछे बगिया है। यहां माघ मेला में प्रयागराज जाने वाले एवं लौटने वाले श्रद्धालु ठहराव एवं विश्राम कर सकेंगे। इस दौरान डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अस्थायी श्रद्धालु शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया किए। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही व्य...