संभल, जनवरी 4 -- थाना क्षेत्र के गांव भुलावई में माघ मास की परंपरागत प्रभात फेरी उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। फेरी के आरंभ में सभी भक्तों ने शिव मंदिर पर महाआरती की, जिसके बाद फेरी गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। फेरी में भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ झूमते हुए हर्षोल्लास का वातावरण पैदा किया। प्रभात फेरी हाईवे पर काली मंदिर, चामुंडा मंदिर आदि धार्मिक स्थलों से होकर वापस शिव मंदिर पहुंची। अंतिम आरती के पश्चात सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव के कई प्रमुख श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें लीलाधर मौर्य, सुधाकर मौर्य, अनेक पाल मौर्य, नेकपाल मौर्य, सोदान सिंह मौर्य, राजकुमार मौर्य आदि शामिल थे। स्थानीय लोग बताते हैं कि फेरी के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन हुआ, बल्कि सामुदायिक भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं ...