हरदोई, फरवरी 1 -- शाहाबाद। माघ पूर्णिमा पर अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा महिला परिषद द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। डॉ प्रवीण दीक्षित और डॉ पारुल गुप्ता ने परिषद की महिलाओं के साथ मरीजों का हालचाल जाना। महिला परिषद की संरक्षक मीनू गुप्ता, शशि गुप्ता, विभा गुप्ता और अनीता गुप्ता के साथ अध्यक्ष पल्लवी ओमर, उपाध्यक्ष रेनू गुप्ता, महामंत्री प्रीति गुप्ता, कला एवं संस्कृति मंत्राणी सरिता गुप्ता, संगठन मंत्राणी रुचि गुप्ता, मंजू गुप्ता व कनिका गुप्ता रहीं। लखनऊ मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने महिला परिषद के इस सामाजिक कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में महिला परिषद की अध्यक्ष पल्लवी ओमर ने डॉ पारुल गुप्ता एवं परिषद की सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते ...